फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीवरेज योजना की खोदाह से कोसरियां सड़क बनी नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड छह के लोगों का बरसात में सुरक्षित घरों तक पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन

सड़क को बिना बहाल किए छोड़ा, दोपहिया ही नहीं चारपहिया वाहन चालक भी परेशान
स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानसून की पहली ही बारिश ने बिलासपुर शहर में सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्यों की पोल खोल दी है। शहर के वार्ड नंबर-6 कोसरियां में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई तो कर दी गई, लेकिन इसके बाद सड़क को दोबारा दुरुस्त नहीं किया गया।
लगातार बारिश के कारण पूरी सड़क नाले में तब्दील हो गई है। जगह-जगह गहरी कटान, कीचड़ और पत्थरों का मलबा जमा होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब दोपहिया वाहन तो दूर, चारपहिया वाहन भी इस रास्ते से नहीं गुजर पा रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क धंस गई है और बरसाती पानी तेज बहाव के साथ सड़क पर बह रहा है। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि सीवरेज का कार्य करने वाली कंपनी ने खोदाई के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया, जिससे अब पूरी परेशानी आम लोगों को झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। वाहन ऊपर तक नहीं पहुंच पाने के कारण बच्चों को बारिश में भीगते हुए पैदल स्कूल जाना पड़ रहा है। बुजुर्ग और मरीज भी फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि यदि किसी घर में आपात स्थिति पैदा हो जाए तो एम्बुलेंस का मौके तक पहुंचना भी मुश्किल होगा। उनका कहना है कि रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। कॉलेज चौक से कोसरियां तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए और बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

कोसरियां में सड़क की खराब स्थिति की जानकारी मिली है। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग को सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगा।

-डॉ. राजदीप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें