फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता–शहतलाई सड़क बदहाल, गड्ढों व मलबे से बढ़ा हादसों का खतरा

Sun, 03 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता-शाहतलाई सड़क पर गिरा मलबा। संवाद
विज्ञापन
लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी, कई बार उठ चुकी है मरम्मत की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय झंडूता से भगेड़, पनौल, अमरपुर, समोह, मांडवा, भड़ोलीकलां, शहतलाई और बड़सर को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है, जहां कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गहरे गड्ढों के चलते वाहनों को नुकसान हो रहा है। वहीं बीते वर्ष बरसात के दौरान पहाड़ियों से गिरा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में आमने-सामने आने वाले वाहनों को पास देने में काफी दिक्कत होती है और कई बार टकराव की स्थिति बन जाती है। रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही वाले इस मुख्य मार्ग की बदहाली से वाहन चालकों में बहसबाजी तक आम हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग से सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने और पहाड़ियों से गिरे मलबे को हटाने की मांग उठाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। उधर, जब इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे फोन पर बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें