फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत ने कमाई में बनाया नया रिकॉर्ड

Fri, 24 Oct 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर की व्यास प्योर गिफ्ट बॉक्स की तीन लाख रुपये की बिक्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली के मौके पर जिला प्रशासन बिलासपुर की पहल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हौंसलों को नई उड़ान दी है। इस अवसर पर महिलाओं ने व्यास प्योर ब्रांड के तहत विशेष गिफ्ट बॉक्स तैयार किए। इनमें स्थानीय हल्दी, इंस्टेंट चटनी, इंस्टेंट खीर और हर्बल टी शामिल थे। आकर्षक पैकेजिंग और उच्च गुणवत्ता ने इन गिफ्ट बॉक्स को ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार कुल पांच सौ गिफ्ट बॉक्स बाजार में उतारे गए। उनकी बिक्री से तीन लाख रुपये की कमाई हुई, जो सीधे महिलाओं के समूह को लाभ के रूप में मिली। इस पहल में महिलाओं की मेहनत और समर्पण ने सफलता सुनिश्चित की। साथ ही महिलाओं को व्यवसाय, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने में लोगों के सहयोग और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत अहम रही। भविष्य में त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसी तरह के गिफ्ट बॉक्स और अन्य उत्पाद बाजार में लाए जाएंगे, ताकि वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को और मजबूती मिल सके। कहा कि उत्पादों की रेंज बढ़ाने, पैकेजिंग डिज़ाइन सुधारने और बाजार से मजबूत कनेक्शन बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें