फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वास्थ्य केंद्र बैहल के शीशे टूटे, छत को लगी जंग

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल। संवाद
विज्ञापन
हादसे का खतरा, मरीजों और स्टाफ को असुविधाओं का करना पड़ रहा सामना
विज्ञापन

लोगों ने मरम्मत की उठाई मांग, खिड़कियां भी टूटी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड श्री नयना देवी जी के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल जर्जर है। भवन की खराब स्थिति के कारण यहां आने वाले मरीजों और स्टाफ को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की कई खिड़कियों के शीशे पूरी तरह टूट चुके हैं। कुछ खिड़कियों में शीशों की जगह गत्ते लगाकर काम चलाया जा रहा है। छत पर पड़ी टीन पर जंग लग चुकी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा है। इसके अलावा भवन का रंग-रोगन भी पूरी तरह खराब हो चुका है, जो इसकी जर्जर हालत को और उजागर करता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत बैहल और कौडांवाला के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य सेवा देता है। कई लोग यहां आकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। लोगों ने सरकार और विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल की जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आलोक सिंगल ने बताया कि हाल ही में बारिश और हवा के कारण कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौके पर जाकर पूरे भवन का आकलन किया जाएगा और आवश्यक मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें