फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्ची ने 15 बार की थी चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत

Sat, 01 Nov 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लगाए गए झूठे आरोपों के खिलाफ विभाग सख्त
विज्ञापन


अभिभावकों के झूठे दावों के बाद विभाग ने शुरू की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया
बोले- चाइल्ड वेलफेयर के पास बच्ची की हर शिकायत, बयान लिखित में मौजूद
नाबालिग प्रताड़ित बच्ची का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची की ओर से अपने माता-पिता पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बच्ची के माता-पिता द्वारा सोशल मीडिया पर चाइल्ड हेल्पलाइन, पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बाद विभाग ने अब कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग का कहना है कि इस पूरे मामले में प्रत्येक कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। चाइल्ड वेलफेयर के पास बच्ची की हर शिकायत, बयान और अभिलेख लिखित रूप में मौजूद हैं। बच्ची ने स्वयं लिखकर दिया था कि माता-पिता उसके साथ मारपीट करते हैं। इसी आधार पर विभाग ने जांच शुरू की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि नाबालिग ने 23, 24 और 25 अक्तूबर को कुल 15 बार चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी थी। इन कॉल्स के बाद ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई। चाइल्ड वेलफेयर प्रोजेक्ट जिला समन्वयक रविंद्र कुमार ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन पर आने वाली हर शिकायत की रिकॉर्डिंग रखी जाती है। टीम जब बच्ची के घर पहुंची तो मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और गण्यमान्य मौजूद थे। बच्ची माता-पिता के साथ रहने से साफ इंकार कर रही थी। ऐसे में उसे संरक्षण में लिया गया और तीन दिन अलग-अलग काउंसलिंग के बाद पांच सदस्यीय समिति ने बच्ची को घर भेजने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बच्ची के माता-पिता की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों को विभाग ने निराधार बताया है। रविंद्र कुमार ने कहा कि विभाग के पास सभी प्रमाण मौजूद हैं और अब झूठे आरोपों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायत उप प्रधान ने भी इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें