फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाड़ा समिति तथ्यों का आकलन कर तय करेगी मालभाड़ा बढ़ाने का प्रतिशत

Sun, 11 May 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सालाना मालभाड़ा बढ़ोतरी को लेकर तीनों सीमेंट प्लांटों की परिवहन सभाओं ने बनाई समिति
विज्ञापन

पहले प्लाट प्रबंधकों को दिया जाएगा ज्ञापन, फिर सरकार से होगी बात
पदाधिकारी बोले, दो साल से मालभाड़े में बढ़ोतरी नहीं होने से होना पड़ा एकजुट
दाड़लाघाट, बागा और बरमाणा सीमेंट प्लांट की परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सालाना मालभाड़ा बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश के तीनों सीमेंट प्लांट के लिए अधिकृत परिवहन सभाओं ने एकजुटता दिखाना शुरू कर दी है। सभाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि दो साल से मालभाड़े में बढ़ोतरी नहीं हुई है, इसलिए उन्हें एकजुट होना पड़ा है। पहले प्लाट प्रबंधनों को मालभाड़ा बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश सरकार से इस बारे बात होगी। इसके बाद भी मालभाड़ा नहीं बढ़ा तो संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। बता दें कि इन तीनों सीमेंट प्लाटों में माल ढुलाई में 9 हजार ट्रक ऑपरेटर लगे हुए हैं।
रविवार को बरमाणा में सोलन जिले में पड़ने वाले दाड़लाघाट स्थित अबुंजा सीमेंट प्लांट, बागा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट और बिलासपुर के बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट से माल ढुलाई के अधिकृत परिवहन सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी सभाओं ने मिलकर एक भाड़ा समिति का गठन किया है। समिति आगामी दो से तीन दिन के अंदर सभी तथ्यों का आकलन करके यह करेगी कि कंपनी प्रबंधन से कितने प्रतिशत मालभाड़ा बढ़ाने की मांग की जाए। इसके बाद परिवहन सभाएं संबंधित प्लांट प्रबंधनों को मालभाड़ा का ज्ञापन देंगी। इसी के साथ सभी सभाएं संयुक्त एक्शन कमेटी भी बनाएंगी। इसी कमेटी के बैनर तले भविष्य में की जाने वाली गतिविधियां की जाएंगी। बैठक में उपस्थित सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि दो साल पहले बरमाणा और दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट को अदाणी समूह ने खरीदा। टेकओवर करने के तुरंत बाद मालभाड़े को लेकर प्लांट प्रबंधनों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के चलते दोनों सीमेंट प्लांट 70 दिन बंद रहे। विवाद को खत्म करने के लिए सीमेंट प्लांट प्रबंधनों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच हुई बैठक में फैसला लिया गया कि मार्च 2024 में सालाना मालभाड़ा में बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन न तो साल 2024 में और न ही मार्च 2025 में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

उधर, बागा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से जुड़ी परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि एक समझौते के अनुसार दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट में जितना सालाना मालभाड़ा बढ़ता है, उतना ही अल्ट्राटेक बागा के ट्रक ऑपरेटरों का भी मालभाड़ा बढ़ाया जाता है, लेकिन अंबुजा सीमेंट प्लांट में ही दो साल से बढ़ोतरी नहीं हुई तो उनका भी मालभाड़ा नहीं बढ़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि मालभाड़ा नहीं बढ़ने से ट्रक ऑपरेटरों को घाटा हो रहा है। पिछले तीन साल में स्पेयर पार्ट के दाम दोगुने हो चुके हैं। अन्य खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों सीमेंट के दामों में तो बढ़ोतरी तो कर रही है, लेकिन उनके मालभाड़े में बढ़ोतरी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

उधर, बागा सीमेंट प्लांट से माल ढुलाई के अधिकृत खारसी परिवहन सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में आठ सदस्यीय भाड़ा कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी पिछली बढ़ी हुई महंगाई और तथ्यों का आकलन करते हुए मालाभाड़ा बढ़ाने का प्रतिशत तय करेगी। बैठक में बीडीटीएस के प्रधान नीलम चंदेल, महासचिव सुरेश चौधरी, दाड़लाघाट से जयदेव कौंडल, बागा से प्रेम सिंह, परमानंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें