फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बुजुर्गों ने मतदान कर दिया जिम्मेदार का संदेश

Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मतदान करके वापस आती विमला देवी।
विज्ञापन
युवाओं से मतदान करने का किया आह्वान
विज्ञापन

कहा, क्षेत्र के विकास के लिए सबकी भागीदारी जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान जहां एक ओर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग मतदाताओं का जोश भी किसी से कम नहीं दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाता पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ पहुंचते रहे।
कई बुजुर्ग मतदाता उम्र के शतकीय पड़ाव में होने के बावजूद परिवार के सदस्यों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों के बाहर बुजुर्गों के चेहरे पर लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता साफ झलक रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो युवाओं से भी अधिक उत्साह बुजुर्ग मतदाताओं में हो। बुजुर्ग मतदाताओं ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है और हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कई बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने हर चुनाव में मतदान किया है और आगे भी करते रहेंगे। बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र की मजबूती में हर आयु वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन


इनसेट

मैंने हमेशा हर चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया है। उम्र जरूर बढ़ गई है लेकिन मतदान को लेकर मेरा उत्साह आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है। मेरा मानना है कि हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। - सत्या देवी, 85 वर्ष, घुमारवीं

इनसेट

मैं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को भी यही संदेश देना चाहती हूं कि मतदान जरूर करें और सही उम्मीदवार का चयन करें। हम लोगों ने हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और आगे भी करते रहेंगे। मतदान करना केवल अधिकार नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। -आशा गुप्ता, 78 वर्ष, घुमारवीं

इनसेट

उम्र के इस पड़ाव में भी मैं पूरे उत्साह के साथ मतदान करने पहुंची हूं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का मतदान करना बहुत जरूरी है। अगर हम अपने वोट का सही इस्तेमाल करेंगे तभी क्षेत्र और समाज का विकास संभव हो पाएगा। - विमला देवी, 74 वर्ष, घुमारवीं

इनसेट

मैंने जीवन में कभी मतदान नहीं छोड़ा। आज भी पूरे उत्साह के साथ मतदान करने आया हूं। युवाओं को भी चाहिए कि वे चुनाव के दिन घर में बैठने के बजाय मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें ताकि एक मजबूत और बेहतर नेतृत्व चुना जा सके। -हीरालाल शर्मा, 94 वर्ष, घुमारवीं
विज्ञापन


इनसेट

मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए। मैं उम्र के बावजूद मतदान करने पहुंचा क्योंकि मेरा मानना है कि हर वोट की अपनी अहमियत होती है। लोगों को जागरूक होकर बिना किसी डर या लालच के मतदान करना चाहिए। - गुरुदेव सिंह, 98 वर्ष, घुमारवीं

मतदान करके वापस आती विमला देवी।

मतदान करके वापस आती विमला देवी।

मतदान करके वापस आती विमला देवी।

मतदान करके वापस आती विमला देवी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें