फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीन प्रकाशनों में सामने आई जिले की विकास तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औहर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया विमोचन, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को भी मिलेगी सांख्यिकीय जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को औहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग बिलासपुर की ओर से तैयार तीन प्रकाशनों का विमोचन किया। इनमें जिला बिलासपुर का सांख्यिकी सारांश, विकास खंड सूचकांक और बिलासपुर एक दृष्टि में शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि प्रकाशनों में वर्ष 2025-26 के दौरान जिले के विभिन्न विभागों और संस्थाओं से जुटाए गए सामाजिक, आर्थिक, आधारभूत ढांचे और विकास से संबंधित आंकड़ों को एक जगह संकलित किया गया है। इनमें वन, लोक निर्माण, जल शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, राजस्व और नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों के आंकड़े शामिल हैं
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के आंकड़ों के एकीकृत संकलन से जिले की सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक स्थिति की समग्र तस्वीर सामने आएगी। अलग-अलग वर्षों के आंकड़ों की तुलना से विकास की प्रगति का तथ्यात्मक आकलन करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि जिला सांख्यिकी कार्यालय का काम केवल आंकड़े जुटाना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यवस्थित और विश्लेषित कर उपयोगी सूचना के रूप में प्रस्तुत करना भी है। इन आंकड़ों का उपयोग योजना निर्माण, नीति निर्धारण, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने और योजनाओं की निगरानी में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीनों प्रकाशनों को जिला बिलासपुर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे सरकारी विभागों के साथ विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम लोगों को जिले से संबंधित सांख्यिकीय जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी कार्यालय के रिसर्च ऑफिसर ललित शर्मा ने प्रकाशनों की संरचना, आंकड़ों के स्रोत और संकलन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकास खंड सूचकांक में विभिन्न विकास खंडों के प्रमुख संकेतकों की तुलनात्मक जानकारी दी गई है। वहीं, बिलासपुर एक दृष्टि में’ में जिले के प्रमुख आंकड़ों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें