फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देश को मिला मंदिर कल्चर वाला प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डोहकेश्वर धाम में 36 देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
विज्ञापन

- मूर्तियों की स्थापना के बाद मिलेगा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
-आस्था, संस्कृति, धरोहर का पोषण होगा, आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी
-


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में डोहकेश्वर धाम में 36 देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। उन्होंने दो वर्ष की कम अवधि में बन कर तैयार हुए डोहकेश्वर धाम का लोकार्पण किया। कहा कि यह सब के लिए खुशी की बात है कि यहां एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण यह क्षेत्र भी उजड़ गया था और मंदिर भी पानी में डूब गए थे, लेकिन आज यहां पुनः निर्माण कार्य हो रहे हैं और मंदिर पुनर्स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ जैसे आस्था और संस्कृति के प्रतीक केंद्रों का पुनरुद्धार हुआ है, जो किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि देश को मंदिर कल्चर वाला प्रधानमंत्री मिल गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण से उत्तर प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद बढ़ रही है। बाेले कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी मंदिर निर्माण से बढ़ सकती है तो, कुल्लू के दशहरे में 500 से अधिक देवता आते हैं। अगर, हिमाचल के लोग तय करें तो इसकी जीडीपी क्यों नहीं बढ़ सकती है। हिमाचल देवभूमि है और यहां के लोगों को भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने चाहिए। कहा कि डोहकेश्वर धाम में हर व्यक्ति को योगदान देकर इस स्थान को अद्वितीय बनाना चाहिए। इस स्थान का प्रचार-प्रसार भी होना चाहिए। इससे यहां की दिव्यता और बढ़े। यह ईश्वर की इच्छा थी कि मैं यहां आया और इस पावन स्थल पर डोहकेश्वर धाम का लोकार्पण किया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थान भी धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा और लोग दूर-दूर से यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम एक व्यक्ति को भी नशे से दूर कर सकेंगे तो बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने लोगों से गांव में नशामुक्ति के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया तथा कहा कि ऐसा करने से देवभूमि की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। मंदिर निर्माण के श्रमजीवियों को सम्मानित भी किया। स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया। कहा कि आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और हमारी संस्कृति, सभ्यता व आस्था को पुनर्स्थापित करने का अवसर मिला है। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इससे पूर्व, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने राज्यपाल, लेडी गवर्नर को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान के निमित इस प्रकल्प में अपना योगदान देने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें