विद्यार्थियों को स्कूल का पहचान पत्र, लंच बॉक्स लाना अनिवार्य
उद्देश्य: विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विलेज ऑफ ड्रीम्स की ओर से नंदलाल मेमोरियल अंग्रेजी एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 10 जनवरी को किया जाएगा।
प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी स्पेलिंग एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी, जबकि कक्षा नौवीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए केवल अंग्रेजी स्पेलिंग प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना और शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता की कुल नकद पुरस्कार राशि 50,000 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 7,100 रुपये, दूसरे विजेता को 2,100 रुपये और तीसरे विजेता को 1,100 रुपये वितरित किए जाएंगे। साथ ही शीर्ष 20 विद्यार्थियों को 200 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को आने-जाने का बस किराया भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरकारी विद्यालय का पहचान पत्र (आई कार्ड), अपना लंच बॉक्स लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक विद्यार्थी के साथ अभिभावक की उपस्थिति भी अनिवार्य रहेगी।