फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में 24 जुलाई को आएंगे मुख्यमंत्री, धराड़सानी में करेंगे जनसभा

विज्ञापन
झंडूता के खबड़ी माता मंदिर में कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत: कां
विज्ञापन
महिला कांग्रेस सम्मेलन में दौरे को सफल बनाने की बनी रणनीति
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं और संगठन विस्तार पर भी हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 24 जुलाई को प्रस्तावित झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के खबड़ी माता मंदिर परिसर में महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में भाग लेने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर मुख्यातिथि रहीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। सम्मेलन में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने, संगठन विस्तार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विवेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 जुलाई को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के धराड़सानी में प्रस्तावित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकासात्मक सौगातें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है और भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रभारी सोनिया चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कौशल, निरंजना नड्डा, पूर्व बीडीसी सदस्य मृदला चंदेल, बीडीसी सदस्य निशा देवी, पंचायत प्रधान राज कुमार कौशल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानेंद्र सिंह चंदेल, श्याम सिंह परमार, कर्ण चंदेल, चंद्रशेखर, रणवीर सिंह सहित महिला कांग्रेस और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें