फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 19 Jul 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी के देहरा गांव में हुई घटना, जांच जारी
विज्ञापन

भराड़ी थाना पुलिस केस दर्ज कर हर पहलू से कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में एक युवक का शव घर में छत के कुंडे से लटका हुआ मिला। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, मगर पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देहरा गांव का शशि चड्ढा (31) शनिवार सुबह घर में मौजूद था। उसकी मां पड़ोस में दूध लेने के लिए गई थी। करीब 7 बजे जब वह वापस आई तो देखा कि बेटा शशि दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ है। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर में आए। शशि की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पंचायत प्रधान प्रधान राजेंद्र सिंह को जानकारी दी। प्रधान ने सूचना भराड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शशि अविवाहित था और घर के पास डेली नीड की दुकान करता था। शशि हटवाड़ सहकारी सभा का निदेशक सदस्य भी था। घर में शशि और उसकी मां रहती है। छोटा भाई विदेश में नौकरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार शशि बेहद मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेता। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें