फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तलाई के गुरनाझड़ी में ऊना निवासी का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलकर गिरने से मौत की आशंका
विज्ञापन

मनियारी की दुकान पर करता था काम

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत मनियारी के दुकान में काम करने वाले व्यक्ति का शव तलाई में गुरनाझड़ी के पास मिला। मरने वाले की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना निवासी गांव तिहाणा, डाकघर जतेड़ी, तहसील बंगाणा, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कुलदीप चंद निवासी गांव और डाकघर फाहल तहसील नादौन हमीरपुर ने बताया कि वह तलाई में मनियारी की दुकान करता है। जितेंद्र 15 फरवरी को कुमार सौर छिंज मेले में इसकी दुकान पर आया और बोला कि मेरे पास काम नहीं है, मुझे काम दे दो। उसने उसे अपनी दुकान पर रख लिया। 16 फरवरी को छिंज मेला बड़सर में उन्होंने दुकान लगाई। 17 फरवरी को वह जितेंद्र के साथ दुकान तलाई में ही था। रात के समय जितेंद्र खाना खाकर किराये पर रखे मकान में सो गया। कुलदीप खुद परिजनों के पास चला गया। 18 फरवरी को सुबह वार्ड पार्षद ने फोन कर बताया कि आपके पास जो व्यक्ति काम करता है, सड़क किनारे दुकान के सामने सिर के बल पड़ा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जितेंद्र कुमार की मौत पैर फिसलने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें