फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसडीएम बिलासपुर ने कोल बांध प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उठाए अधूरे कार्यों और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, खेल मैदान और रखरखाव की समस्याएं रखीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर का कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम बिलासपुर ने शनिवार को एनटीपीसी के अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोल बांध परियोजना प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरसी कॉलोनी, सेड़पा, हरनोड़ा, जमथल सहित अन्य स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों के अलावा लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण भी एसडीएम के साथ रहे तथा क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। दौरे के दौरान स्थानीय निवासी एवं पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी महेंद्र कुमार ने आरसी कॉलोनी की सड़कों की बदहाल स्थिति, बरसात के दौरान जलभराव, जल निकासी की व्यवस्था न होने तथा गंदगी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क, रास्ते और खेल मैदानों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की कि एनटीपीसी की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुसार किया जाए। उनका कहना था कि प्राथमिकता सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, सार्वजनिक परिवहन और युवाओं के रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को दी जानी चाहिए। एसडीएम ने मौके पर अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान समाजसेवी दौलत राम शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस निरीक्षण के बाद अधूरे विकास कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें