फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 दिन बाद खुलेंगे नयनादेवी मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी मंदिर के कपाट 69 दिन बाद एक जुलाई से खुल जाएंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को एसओपी का पालन करना होगा। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया है। वहीं मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से धार्मिक स्थलों को एसओपी के साथ खोलने की अनुमति ेदे दी है। नयनादेवी मंदिर के कपाट पहले की तरह खुलेंगे। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न आए इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु ने बताया कि ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। बस अड्डा से घवांडल चौक होते हुए श्रद्धालु गाड़ी में मदिर गुफा तक आ सकते हैं। लेकिन उन्हें वापसी में सर्कुलर रोड से वापस जाना पड़ेगा। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा। उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जाएंगे। डीएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए श्री नयनादेवी जी मंदिर में पुलिस होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। मंदिर के पैदल रास्तों पर भी आने-जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए माता के दर्शन करें। एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने कहा कि मंदिर सुबह चार बजे खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें