फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी नववर्ष मेले में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में नववर्ष के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 29 दिसंबर से पहली जनवरी तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी माता के दर्शन किए। श्री नयना देवी में बुधवार को नववर्ष मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

इससे पूर्व नववर्ष की पूर्व संध्या से ही मंदिर प्रशासन, नगर परिषद तथा जिला प्रशासन ने अपना अपना जिम्मा संभाल लिया था। देखते ही देखते 12 बजे के बाद ही जैसे नया वर्ष 2020 प्रवेश हुआ भारी आतिशबाजी की गई। यात्रियों ने सुबह लगभग 4 बजे मंदिर के अंदर भी आतिशबाजी कर दी। तुरंत पुलिस कर्मियों तथा मंदिर सुरक्षा कर्मियों ने हटाया आतिशबाजी को हटाया। 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलने वाले नववर्ष मेलों में पूरा नयना देवी नगर क्षेत्र एक दुल्हन की तरह सजाया गया।
इस मौके पर लगभग 300 सुरक्षा कर्मचारियों तथा 130 गृहरक्षकों को नयना देवी में चप्पे चप्पे पर तैनात किया। चारों ओर रंग-बिरंगी रोशनी एवं दुधिया रोशनी से मां के मंदिर को चार चांद लग रहे हैं। मंदिर से चारों ओर दिखाई दे रही जल की धाराएं देख कर हर श्रद्धालु के मन में एक अध्यात्मिक कशिश छा रही है। उधर मंदिर अध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि न्यास ने मंदिर में 50 अस्थायी कर्मचारियों को रखा है। सुबह मंदिर 1:30 बजे खुल गया था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 12 बजे कपाट बंद किए गए। बुधवार को नए साल पर भी रात 12 बजे मंदिर बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें