फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (बिलासपुर)। धर्मपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। किशोर की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी जानकी प्रसाद का पुत्र कृष्णपाल (16) सोमवार की दोपहर करीब दो बजे केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रहसेना से बाइक से अपने गांव निपनिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार रहसेना निपनिया रोड पर धर्मपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कृष्णपाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर कृष्ण पाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायल कृष्णपाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किशोर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें