फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आज और कल बिलासपुर दौरे पर रहेंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री

Fri, 17 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 18 और 19 अप्रैल को जिला बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक और जनहित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मंत्री 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल घुमारवीं में नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल में स्थापित किए गए विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण भी करेंगे, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इसी दिन शाम 5 बजे वे घुमारवीं के चैहड़ में आयोजित दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे मंत्री बंदला स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वे सोलर इंक्यूबेशन केंद्र और एक चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें