फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी आज से जिला प्रवास पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपाहड़ा, बंदला, मरहाणा, कुठेड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 22 नवंबर से बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों सहित अन्य कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में आयोजित कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में टेक्निकल एवं कल्चरल फेस्ट-2026 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं, 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे कुठेड़ा में जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। 26 नवंबर को सुबह 9:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12:30 बजे डाइट जुखाला के समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। इसी तरह 27 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल और 29 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में शिरकत करेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें