फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गई छात्रा के साथ छेड़़खानी, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के एक कॉलेज में कंप्यूटर की परीक्षा देने गई एक छात्रा के साथ एक शोहदे ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया तो शोहदे ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना नगर के एक कॉलेज से जुड़ा है। नगर के एक कॉलेज में एक संस्था द्वारा कंप्यूटर प्रवेश की परीक्षा कराई गई थी। नगर निवासी एक छात्रा भी परीक्षा देने के लिए गई थी। आरोप है कि परीक्षा के दौरान एक युवक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी, जिसका छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसे धमकी भी दे डाली। इस दौरान काफी हंगामा हुआ, मगर बाद में कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया। बाद में छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि नगर में छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी नगर के माठखेड़ा रोड पर कंप्यूटर की कोचिंग करने जा रही एक युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की थी। युवती ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी थी, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने आपसी समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें