फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सक्रिय हो टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

-चुनाव आयोग की ओर से जारी जारी नई दिशा निर्देशों का पालन करने के अधिकारियों को दिए आदेश
-ट्रांसपोर्ट प्लान, मतदान केंद्रों में बिजली, पेयजल, रैंप और फर्नीचर की स्थिति के बारे हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बचत भवन बिलासपुर में लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की। समीक्षा बैठक के दौरान मनीष गर्ग ने कहा कि चुनाव आयोग लगातार चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देशों को अपडेट कर रहा है। इसलिए सभी अधिकारी वर्तमान में जारी दिशा-निर्देशों के साथ अपडेट रहें।
उन्होंने मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी की संभावनाओं और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मतदान के संबंध में भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाना चाहिए। बैठक में ट्रांसपोर्ट प्लान, मतदान केंद्रों में बिजली, पेयजल, रैंप व फर्नीचर आदि की भौतिक स्थिति, ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता के लिए मोबाइल वैन की स्थिति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना के लिए सभी टीमें हर समय सक्रिय रहनी चाहिए और फील्ड में उड़नदस्तों की नियमित रूप से मूवमेंट हो। उन्होंने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विभिन्न टीमों की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने चुनाव की तैयारियों और जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। एसपी विवेक चहल ने पीपीटी के माध्यम से सुरक्षा प्रबंधों के बारे में अवगत करवाया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। बैठक में तहसीलदार विजय शर्मा, नायब तहसीलदार चुनाव विजय शर्मा, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसी, एपीआरओ एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी सहित चुनाव विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग वीरवार को समीक्षा बैठक से पूर्व बॉयज स्कूल बिलासपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट के रखरखाव व सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें