अश्वनी ने चटकाए चार विकेट, रवि कांत ने बनाए 40 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औहर खेल मैदान में मदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को साइलेंट किल्लर ने बीसीसी खरड़ को 40 रन से हराया। अश्वनी ने चार विकेट झटके और रवि कांत ने 40 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर बीसीसी खरड़ ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। साइलेंट किल्लर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन बनाए। साइलेंट किल्लर की ओर से रवि कांत ने 22 गेंद में 40 और रवि शर्मा ने 16 गेंद में 38 रन की पारी खेली। खरड़ की ओर से इकजोत सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसी खरड़ की टीम आठ विकेट खोकर 151 रन की बना पाई और 40 रन से मैच हार गई। खरड़ की ओर से इकजोत सिंह ने 19 गेंद में नाबाद 40 और माधव कुमार ने 33 रन की पारी खेली। साइलेंट किल्लर की ओर से अश्वनी ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए।