फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को हराकर मीरीपीरी की टीम बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। मीरी पीरी खालसा एकेडमी और मीरी पीरी समाज सुधारक कमेटी नवाबगंज के तत्वावधान में चल रहे इंटरनेशनल कबड्डी कप में रविवार को अंतिम दिन मीरीपीरी की टीम ने 39 अंक बनाकर हरियाणा की टीम को दस अंकों से पराजित कर विजेता बन गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह के साथ विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ग्राम नवाबगंज के विद्यालय मैदान में इंटरनेशनल कबड्डी कप दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह की सरपरस्ती में शुरु हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व प्रदेश के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उन्होंने खिलड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पंजाब की संस्कृति पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। पहला एक्शन मैच रायल क्लब दरभिंडी एवं शाहपुर के बीच हुआ। प्रथम सेमी फायनल में पंजाब व मीरीपीरी खालसा एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें मीरीपीरी ने 44 अंकों से मैच जीत लिया। हरियाणा ने अमेरिका की टीम को 36 अंकों से हरा दिया। अगवानपुर ने मीरीपीरी को 37 अंकों से हरा दिया। तीसरे मैच में अमेरिका ने पंजाब को हरा दिया। रस्साकसी में नबाबगंज के लोगों ने मीरीपीरी के स्टाफ को हरा दिया। युवतियों के मैच में हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को हरा दिया। फायनल मैच में मीरीपीरी की टीम ने 39 अंक हासिल करके हरियाणा की टीम को दस अंकों से हराकर ट्राफी हासिल कर ली। विजयी सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और अतिथियों को कमेटी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में बाबा अपून सिंह जी, अमेरिका के अप्रवासी भारतीय जगमीत सिंह बेंस, जोरावर सिंह जोरा, हरप्रीत सिंह लक्की सोहल, हरजीत सिंह कनाडा प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन, उप प्राचार्या मंदीप कौर, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, अमरजीत सिंह ढिल्लो, वीरेंद्र सिंह सिद्वू, सर्वजीत सिंह सोहल, डा अमर सिंह, हरजिंद्र सिंह चीमा, कैप्टन जगतार सिंह, तरसेम सिंह ढोंगरा, दिलबाग सिंह, कशमीर सिंह, जितेंद्र मिगलानी, दलजीत सिंह, हरमनजोत सिंह, मंजीत सिंह अटवाल, विचित्र सिंह, तीरथ सिंह, गुरजीत सिंह गिल, अमृतपाल सिंह गिल हैप्पी, परमजीत सिंह भिंडर, दलजीत सिंह गोराया, मलकीत सिंह, बलवीर सिंह, जनरैल सिंह काली, गुरमीत सिंह भट्टी, अर्जुन सिंह गिल, गुरमुख सिंह, शिवदेव सिंह आदि ने भाग लिया। संचालन बलविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, दलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह प्राचा, सरनजीत कौर, हरमनजोत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें