फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में एआई के उपयोग पर किया जागरूक

Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी बिलासपुर में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

एआई आधारित होगा भविष्य का शिक्षण, प्रशिक्षण आवश्यक : मोनिका

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार कक्षा शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसमें डॉ. चरणजीत और जगदीप शर्मा जी ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया और बताया कि किस प्रकार एआई का प्रयोग शिक्षण को अधिक प्रभावशाली, रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बना सकता है। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से एआई के उपयोग को सरल ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान से समृद्ध करती हैं और शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य का शिक्षण एआई आधारित होगा, और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को समय के साथ कदम मिलाकर चलने की दिशा में सशक्त बनाते हैं। उन्होंने दोनों विशेषज्ञ वक्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें