-बिलासपुर कॉलेज में आईक्यूएसी सेल ने किया कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के आईक्यूएसी सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने की।
कार्यक्रम की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. रितु ने बताया कि यह कार्यशाला ऑफिस प्रोसीजर एंड ऑदर्श रूल्स फॉर केपेसिटी बिल्डिंग पर आधारित रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कॉमर्स डिपार्टमेंट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. जसवाल और महाविद्यालय के अधीक्षक ग्रेड-1 अशोक शर्मा ने शिरकत की। मुख्य वक्ताओं ने विभिन्न अवकाशों, सीसीएस रूल्स, एलटीसी आदि की वजह से रोज की दिनचर्या में सामने आने वाली परेशानियों से बचने के लिए सभी नियमों पर जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ. पी एस कटवाल ने कहा कि नौकरी में सही जानकारी न होने के कारण कई बार हमें परेशान होना पड़ता है। शिक्षक अपनी टीचिंग के अलावा इस तरह की गतिविधियों के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं होते है और यह कार्य ऑफिस स्टाफ के द्वारा ही किए जाते हैं। जॉब में होते हुए कुछ बेसिक नियमों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है ताकि महाविद्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. विजय, प्रो. प्रेमजीत सहित समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।