डाइट जुखाला के उप प्रधानाचार्य और शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डाइट जुखाला के उप प्रधानाचार्य संजय शामा, प्राथमिक शिक्षा समन्वयक अतुल शर्मा और प्राथमिक शिक्षक मनजिंदर सिंह सुजीत कुमार गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर गए।
इस दौरान उन्होंने आईआईटी गांधीनगर में प्रो. मनीष जैन के सत्र में भाग लिया और गतिविधि आधारित शिक्षण पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए किस प्रकार किया जाए की चर्चा प्राप्त की। प्रो. मनीष जैन ने बताया कि बच्चों के साथ कैसी जानकारी साझा और व्यवहार किया जाए ताकि वह जीवन में सफल हो सके की जानकारी दी। उन्होंने छोटी-छोटी गतिविधियों से बच्चों में गणित, सामाजिक ज्ञान, विज्ञान का जिंदगी में जुड़ाव पर प्रकाश डाला। आईआईटी गांधीनगर के स्रोत व्यक्तियों ने अध्यापकों को कर-कर सीखने के तहत शिक्षण अधिगम सामग्रियां के निर्माण करना सिखाया। दोपहर का भोजन करने के बाद सभी प्रतिभागियों ने अहमदाबाद साइंस सिटी का भ्रमण किया, ताकि विज्ञान से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकें।