संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में शिक्षक दिवस एवं शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं, शिक्षा उप निदेशक उच्च बीडी शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने बच्चों एवं समस्त कार्यकारिणी व अभिभावकों को शिक्षा का महत्व एवं शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी। कहा कि एक शिक्षक ही हमें ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं जो हमें अपने जीवन में सफल होने में मदद करते हैं। वह हमें सही दिशा दिखाते हैं और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नशे से दूर रहने के लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने पहुंचकर बच्चों के कार्यक्रम को देखा और खूब प्रशंसा की। शिक्षकों को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया