फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त अभियान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता कॉलेज मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भाषण और पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं में कशिश ठाकुर बीएससी तृतीय वर्ष और साक्षी बीए तृतीय वर्ष ने आज के युवाओं में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। इसके अलावा कनिष्का, शीतल, बनिता, निष्ठा, प्रिया और प्रियंका सहित अन्य विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान पर पोस्टर बनाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का आयोजन भी किया गया। इसका विषय क्लिक से प्रगति तक सतत विकास के लिए युवा मार्ग है। इसका मुख्य ध्येय इस बात पर केंद्रित है कि किस प्रकार डिजिटल माध्यमों से आगे बढ़ा जाए। प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने बताया कि इस वर्ष का विषय विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और बताया कि डिजिटल युग हमारी दुनिया को नया आकार दे रहा है। इससे सतत विकास को गति देने के अनूठे अवसर मिल रहे हैं। इससे युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें