फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नवरात्र पर टैक्सी यूनियन ने बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूजा-अर्चना कर लिया माता का आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिवा टैक्सी यूनियन घुमारवीं की ओर से वीरवार को दूसरे नवरात्र के उपलक्ष्य पर घुमारवीं में लोगों को हलवे का प्रसाद बांटा गया। यूनियन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने मां की पूजा-अर्चना करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राहगीरों को प्रसाद बांटते हुए यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि आज महामाई से इसी बात की प्रार्थना की गई कि समाज से बुराइयों का खात्मा हो और इसके साथ ही हम सभी को समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में जिस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं उनको देखते हुए समाज के हर व्यक्ति को मां का आशीर्वाद लेकर संकल्प लेना चाहिए। साथ ही हमेशा कन्याओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा समाज के सर्वहित के लिए ही आज इस लंगर का आयोजन किया गया है। शर्मा के अनुसार इस लंगर में यूनियन के सभी सहयोगियों ने अपना सहयोग दिया। इस मौके पर यूनियन के उप प्रधान गौरव चंदेल, बुद्धि सिंह, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें