फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राहुल और प्रियंका को काले झंडे दिखाएंगे टैक्सी ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- टैक्स घटाने को लेकर कर रहे हैं लगातार मांग
विज्ञापन


बिलासपुर। मांगें पूरी नहीं होने पर ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर और ड्राइवर यूनियन आक्रोशित है। यूनियन ने चेताया है कि कांग्रेस रैली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को काले झंडे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने पिछली भाजपा सरकार के समय में भी बार-बार अपनी मांगों को रखा था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अब कांग्रेस की सरकार को बने हुए एक साल समय बीत चुका है, लेकिन आज तक सरकार की तरफ से प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटरों की मांगों के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले वादा किया था कि सरकार बनने के बाद टैक्सी ऑपरेटरों की 12 से 15 वर्ष राष्ट्रीय परमिट करने की मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा, लेकिन आज यह मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में 20 हजार के करीब टैक्सियां अब खड़ी होने की कगार पर आ गई हैं। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद टैक्सी ऑपरेटर की समस्या का समाधान करना चाहिए था, लेकिन बावजूद इसके सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर भी टैक्स लगाकर उनके टैक्स में और बढ़ावा कर दिया। उन्होंने चेताया कि 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने जा रही कांग्रेस सरकार की सफलता रैली में हजारों टैक्सी ऑपरेटर कांग्रेस के इन दोनों बड़े दिग्गज नेताओं को काले झंडों से स्वागत करेंगे, ताकि उन्हें कांग्रेस सरकार की असलियत का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें