फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में टैक्सी चालकों ने निजी वाहनों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहड़वीं क्षेत्र में नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं निजी वाहन
विज्ञापन

बोले- टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा है असर

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के गेहड़वी क्षेत्र में टैक्सी चालकों ने प्राइवेट वाहनों द्वारा यात्रियों को ढोने की अवैध गतिविधि को लेकर कड़ा विरोध जताया है। टैक्सी चालकों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर निजी वाहन लगातार सवारियां ढो रहे हैं, जिससे वैध टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक भाग सिंह, केशव चंद, सुमन, विजय कुमार, अभिषेक, गोलू, अनुज नडडा, बलवीर, राहुल और प्रिंस नड्डा ने बताया कि माता बडोल देवी के दर्शन के लिए गेहड़वीं और आसपास के क्षेत्रों से प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा लगातार यात्रियों को ले जाया जा रहा है। इन वाहनों के पास न तो टैक्सी परमिट है और न ही व्यावसायिक संचालन की अनुमति। इसके बावजूद खुलेआम सवारी ढोई जा रही हैं। टैक्सी चालकों ने कहा कि नियमों का पालन करने के बावजूद प्राइवेट वाहन उनके काम में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम टैक्सी नियमों के तहत चलाते हैं, परमिट, टैक्स और अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हैं। बावजूद इसके अवैध वाहन हमारी सवारी छीन रहे हैं। टैक्सी चालकों ने प्रशासन और पुलिस की भूमिका को निराशाजनक बताया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्राइवेट वाहन चालकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। टैक्सी चालकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि क्षेत्र में सख्त अभियान चलाकर अवैध रूप से सवारी ढो रहे निजी वाहनों पर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इससे नियमों का पालन करने वाले टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी और आम जनता की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें