फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टैक्सी कन्वर्जन योजना की तारीख बढ़ी, 19 फरवरी तक होंगे आवेदन

Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत चल रहा कन्वर्जन
विज्ञापन

-टैक्सी मालिकों को 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी का दिया जा रहा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीजल और पेट्रोल टैक्सियों को कन्वर्जन योजना के तहत परिवर्तित कराने के इच्छुक वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य परिवहन प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश ने टैक्सी कन्वर्जन योजना की अंतिम तिथि को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब वाहन मालिक 19 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह योजना राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत लागू है, जिसके अंतर्गत पात्र टैक्सी मालिकों को 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। पहले तय समय सीमा में जो वाहन मालिक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब अतिरिक्त अवसर मिलेगा। आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल ने बताया कि जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी पात्र टैक्सी चालकों और वाहन मालिकों से अपील है कि वे समय रहते अपने आवेदन संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। आरटीओ ने बताया कि योजना से न केवल वाहन मालिकों को आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें