- बलोही स्कूल में स्किल वर्कशॉप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोही में हर शनिवार को स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। वर्कशाप में एसएमसी सदस्य ने बच्चों को बेसिक स्किल सिखाने में अध्यापकों की मदद करते हैं।
वर्कशाप में शनिवार को बच्चों को अपनी परंपराओं के साथ जोड़ने के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे कार्य किए गए। इसमें सूई से बटन लगाना व उसके अन्य प्रयोग, ढोलक या हारमोनियम बजाना, अपने सांस्कृतिक, लोकगीतों को बच्चों को सिखाना, अपनी सफाई रखने के मुख्य तथ्य, एक अच्छी खानपान की शैली को अपनाना, उसके साथ छोटी-छोटी रेसिपी जो सेहत के लिए अच्छी और जल्दी बनने वाली हो सिखाई गई। इस वर्कशाप से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का पूरा मौका मिलता है। अध्यापिका मीना चंदेल ने बताया कि मात्र किताबी ज्ञान से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान की भी उतनी ही आवश्यकता है जितनी किताबी ज्ञान की। शनिवार को बच्चों ने सूई और धागे का प्रयोग करना सीखा। इस अवसर पर दीपिका शर्मा, रीना देवी, सपना देवी, रीना देवी, अध्यापक दिलीप शर्मा, चमन लाल, श्याम लाल, अश्वनी शर्मा, अनंत राम शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।