फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घंडालवीं कॉलेज के तान्या, बंटी एचपीयू शिमला में प्राप्त करेंगे उच्च शिक्षा

Mon, 28 Jul 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घंडालवीं महाविद्यालय के तान्या, बंटी एचपीयू शिमला के लिए चयनित होने पर कॉलेज प्राचार्य व अन्य क
विज्ञापन
-महाविद्यालय प्राचार्य सहित प्रशासन ने दी विद्यार्थियों को बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं से पासआउट हुए स्नातक के पहले बैच के दो मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से एचपीयू शिमला में स्नातकोत्तर में प्रवेश लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित चयनित सूची में तान्या ठाकुर और बंटी शर्मा का चयन हुआ हैं। अब तान्या ठाकुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और बंटी शर्मा वाणिज्य विभाग में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे छोटे से कॉलेज के दो विद्यार्थी प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह दर्शाता है कि हमने अपने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक मजबूत नींव प्रदान की है। उन्होंने तान्या और बंटी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह दोनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी अपनी शिक्षा को सफलतापूर्वक पूरा कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें