फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निबंध लेखन में तमन्ना, लेख में सचिन रहा प्रथम

Sun, 16 Nov 2025 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रो
विज्ञापन
घुमारवीं महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और सोशल साइंस सोसायटी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका जिम्मेदारियां, चुनौतियां एवं नैतिकता विषय पर निबंध और लेख लेखन प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही पोस्टर निर्माण और नारा लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रेहान, तमन्ना, प्रियंका, अंकिता, निखिलेश्वरी, इशिता, अंशु, अंतरा, अदिति, अंजना, अंबिका, सचिन कुमार, विवेक कुमार, वंशिका, अंजना, धीरज, राजकुमार और चिराग ने भाग लिया। निबंध लेखन में तमन्ना ने पहला, रेहान, प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लेख लेखन में सचिन ने पहला, विवेक कुमार, निखिलेश्वरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि वर्तमान में भ्रामक, झूठी खबरें सोशल मीडिया और एआई द्वारा बड़ी तेजी से फैलती है, जिसके लिए पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में इन चुनौतियों के विषय में और उससे निपटने के उपायों को भी पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रेस और मीडिया की भूमिका, जिम्मेदार पत्रकारिता व लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वतंत्र प्रेस की महत्ता पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सोशल साइंस सोसाइटी की सदस्य सहायक आचार्य पूजा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें