फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: त्रिकला प्रतियोगिता में तमन्ना ंही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं और बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तमन्ना ठाकुर ने पहला, अंशिका ने दूसरा और कंचन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 18 जनवरी तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान सुंदर राम ने किया। युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुंदर राम नेे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक प्रोफेसर ऋतुराज ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर की तरफ से स्वंयसेवी शिवानी ठाकुर, युवक मंडल के उपप्रधान अमन ठाकुर, सदस्य गोल्डी ठाकुर, वंदना ठाकुर, गौरव ठाकुर, धीरज ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें