फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ ने नई सरकार व नए मंत्रियों के गठन और सरकार द्वारा लिए गए ओपीएस बहाली के निर्णयों को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव विजय धीमान, मुख्य सलाहकार सीताराम ठाकुर, बिलासपुर जिला के प्रधान अनूप गौतम ने नए युवा पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि युवा मंत्री को यह महत्वपूर्ण विभाग सौंपकर मुख्यमंत्री ने विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संघ की बहुत सी मांगे ऐसी है जिनकी पूर्ति होना बहुत जरूरी है। शीघ्र ही एक शिष्टमंडल सीएम, डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिलेगा। प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि इस विभाग में पदोन्नति और सेवा विस्तार ऐसे मसले हैं जिनका नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। बीती सरकार में अपने चहेतों को सेवा विस्तार देकर उन कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया गया जो लंबे समय से पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश में सैंकड़ों युवा लाखों रुपये व्यय कर प्रशिक्षित हुए हैं तथा नौकरी की तलाश में अपनी बारी का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं यदि पुराने कर्मचारियों को ही सेवानिवृत्त न कर उनकी सेवा को आगे बढ़ाया जाएगा तो न ही पदोन्नतियां होंगी और न ही नए युवाओं को रोजगार मिल पाएगा। इस प्रकार की विसंगतियों पर पूर्ण रूप से विराम लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें