फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चित्रकला, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-धार टटोह स्कूल में हुआ नशा मुक्त अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टटोह में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में ऋषभ ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में शैलजा प्रथम, अनन्या द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में अनुपम कपूर ने प्रथम, शिवानी व निहारिका ने संयुक्त द्वितीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, लवीना द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ ने प्रथम, अनुपम ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, अनुशासित व सकारात्मक जीवन शैली के लिए प्रेरित करना था। अदानी फाउंडेशन के समन्वयक देवेंद्र कुमार ने नशे के सामाजिक व पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से इससे दूर रहने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीडी सिमर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल, योग और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें