फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जन आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएं: उपायुक्त

Fri, 26 Jun 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बचत भवन बिलासपुर में नशे के खिलाफ शपथ लेते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

120 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, अभियान के समापन पर दिलाई नशा मुक्त भारत की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर एक कार्यशाला हुई। बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने नशे के विरुद्ध लड़ाई को पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
उपायुक्त ने सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना आवश्यक है। इससे ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। नशा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र की चुनौती है। एक युवा को बचाने से परिवार की खुशियां और देश का भविष्य सुरक्षित होता है। कार्यशाला के बाद उपायुक्त कार्यालय से विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उपचार एवं पुनर्वास सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी महत्वपूर्ण है। ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी की जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। इससे नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को समय पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यशाला में लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज्ञान-विज्ञान समिति की प्रमिला बसु ने नशे के सामाजिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर बात की। पुलिस उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधान बताए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दीपक गुरुंग ने ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी समझाई। उन्होंने उपचार और पुनर्वास सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। एनआईसी के अखिल ने जनजागरूकता अभियानों में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका बताई। ब्रह्माकुमारी संस्थान की रीना ने राजयोग ध्यान से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ नागरिक सभा के सुशील पुंडीर ने युवाओं से दायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए। भारत सरकार के नशा मुक्त मित्र क्यूआर कोड को स्कैन कर बड़ी संख्या में लोग डिजिटल रूप से जुड़े।

बचत भवन बिलासपुर में नशे के खिलाफ शपथ लेते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें