फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल और रितु को बेस्ट छात्र और छात्रा का अवार्ड

Sat, 17 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
विज्ञापन
स्वारघाट स्कूल में सम्मानित होने के बाद मुख्यअतिथि के साथ स्कूली बच्चें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बिलासपुर अमरजीत सिंह बंगा ने बतौर मुख्यातिथि समारोह में शिरकत की जबकि स्वारघाट के तहसीलदार जसपाल और नायब तहसीलदार दौलतराम ठाकुर भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य भगत राम कौशल, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


 इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य भगत राम कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि को स्कूल में चल रही शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने वंदे मात्रम, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां : समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने पहाड़ी लोकगीत उड़या नी उड़या काली कोयले..., कैसा लगा गोरिये पहाड़े दा बसना, दिल लुटी ले गया ओ तेरा हंसना गाकर..., खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद छात्रों ने भक्ति गीत, एकल गान, समूह गान सहित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान : कार्यक्रम में मुख्यातिथि अमरजीत सिंह बंगा और तहसीलदार स्वारघाट जसपाल शर्मा ने शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें अभिलाषा, दीक्षा, नेहा कुमारी, शेर सिंह, पूनम ठाकुर, बीरबल, मोनिका, शिवानी, प्रतिभा, अजय, अभिषेक, अजय, मेहर चंद, योगिता, अजीत ठाकुर, ममता, रितू , ममता देवी, नीलम, शिवानी और चंपा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद खंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अमित कुमार, परविंद्र, मीरा और रीतू को भी सम्मानित किया गया। ग्यारहवीं कक्षा के निर्मल कुमार को बेस्ट ब्वॉयज और बारहवीं कक्षा की छात्रा रितू को बेस्ट गर्ल्स के अवार्ड से नवाजा गया।

समारोह में स्कूल एसएमसी प्रधान चमनलाल शर्मा, सीएंडवी शिक्षक संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सीता राम ठाकुर, पूर्व बीडीसी चेयरमैन राममूर्ति धर्माणी, सीएचटी रणजीत सिंह ठाकुर, डीपीई प्रितपाल सिंह, समाजसेवी तिलकराज, चेतराम, निक्काराम, नत्थू राम, आशाराम और चंपा देवी सहित स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें