फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वाहण की महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स में चल रहा था उपचार, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र के स्वाहण की एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वाहण गांव की भारती नाम की महिला ने 20 सितंबर को ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे नालागढ़ के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां दो दिन बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। तब से महिला का उपचार एम्स में चल रहा था। सोमवार रात को उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें