फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुनील बने जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष, दो गुटों में हुई गहमागहमी

Sun, 13 Jul 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कबड्डी संघ के चुनाव को लेकर बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मौजूद जिला परिषद सदस्य गौरव
विज्ञापन
घुमारवीं में हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव
विज्ञापन

दूसरे गुट ने कार्यकारिणी को मानने से किया मना
दोबारा चुनाव की उठाई मांग, संघ के प्रदेशाध्यक्ष को दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं में रविवार को जिला कबड्डी संघ के चुनाव में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सदस्य सुनील शर्मा अध्यक्ष बनाए गए। चुनाव के दौरान दो गुटों में गहमागहमी हो गई। दूसरे गुट ने चुनावों का बहिष्कार करते हुए नवनियुक्त कार्यकारिणी को मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने दोबारा चुनाव की मांग उठाई है। कबड्डी संघ के प्रदेशाध्यक्ष को भी मामले की शिकायत दी है।
जिला कबड्डी संघ के चुनाव रविवार को घुमारवीं में थे। चुनावों में सुनील शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सेवानिवृत्त एनआईएस कोच ओम प्रकाश को महासचिव, रविंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष और हरनोड़ा के सुभाष ठाकुर को तकनीकी समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसी बीच जिला परिषद सदस्य गौरव, पूर्व साई कोच नंदलाल ठाकुर, कोच रत्न लाल, राजेंद्र पाल अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने चुनी हुई कार्यकारिणी पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। देखते ही देखते दोनों गुटों में बहसबाजी शुरू हो गई और माहौल गहमागहमी वाला हो गया। इसके बाद गौरव शर्मा सहित अन्य ने चुनावों का बहिष्कार किया और वहां से चले गए। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि चुनावों का समय 10:00 बजे निर्धारित किया गया था। वह भी प्रधान पद के उम्मीदवार थे। कोच रत्न लाल महासचिव के दावेदार थे। वह सभी अन्य लोगों के साथ 10:00 बजे से पहले घुमारवीं में चुनाव स्थल पर पहुंच गए, लेकिन वहां दो लोग हार पहने हुए खड़े थे। उन्हें बताया गया कि चुनाव हो गए हैं। इस चुनाव में नियमों का कोई पालन नहीं हुआ। जिन लोगों ने बिलासपुर में कबड्डी को ऊंचाईयों पर पहुंचाया, उन्हें इस चुनाव में दरकिनार कर दिया गया। यह भ्रष्टाचार है और खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ है। कोच रत्न लाल ने कहा कि वह महासचिव के लिए उम्मीदवार थे, लेकिन चुनाव में उन्हें पूछा तक नहीं गया। चुनाव की प्रक्रिया करीब पांच से छह घंटे चलनी थी, लेकिन वहां पर तो 10:00 बजे से पहले ही सब तय किया जा चुका था। गौरव शर्मा सहित अन्य ने सरकार और एसोसिएशन से मांग उठाई कि इस चुनाव को रद्द कर दोबारा कराया जाए। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने मंत्री राजेश धर्माणी को भी इससे अवगत कराया है।
विज्ञापन

कोट
नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि चुनाव पूरी प्रक्रिया को अपनाते हुए नियमों के तहत हुआ। चुनावों में प्रदेश एसोसिएशन और निदेशक खेल विभाग की ओर से लोगों की ड्यूटी इसमें लगाई गई थी। सभी नियमों का पालन करते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित हुई। कार्यकारिणी के गठन में कोई गलत काम नहीं हुआ है। पूरी पारदर्शिता के साथ यह चुनाव हुए। सुनील ने कहा कि भविष्य में भी कार्यकारिणी पारदर्शिता बनाए रखेेगी। जो खिलाड़ी योग्य होंगे, उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा। सुनील ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से यह चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन



इनसेट

चुनाव में यह रहे मौजूद

जिला कबड्डी संघ के चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त एडीपीईओ मानसिंह चंदेल रहे। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक प्रेम ठाकुर, डीएसएसओ प्रतिनिधि संदीप कुमार, जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक मोहित शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल, पूर्व जिला प्रधान दौलत राम ठाकुर, पूर्व जिला महासचिव विजय पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी, सुरेंद्र भबोरिया, राकेश सोनी और पंकज ठाकुर मौजूद रहे।

कबड्डी संघ के चुनाव को लेकर बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मौजूद जिला परिषद सदस्य गौरव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें