फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड़िये नी तेरे ब्राउन रंग ने.... लूटा भराड़ी

Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
भराड़ी के अजमेरपुर उत्सव की दूसरी संध्या में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भराड़ी में चल रहे अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या गायक अर्जुन गोपाल के नाम रही। अर्जुन ने एक से बढ़कर एक पंजाबी और हिंदी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। संध्या में जिला परिषद के उपाध्यक्ष अमीं चंद सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन


गायक अर्जुन गोपाल ने जिंदाबाद रैण बिल्लो यारियां, फोर्ड उत्ते जाणा केंदा डेट ते, कुड़िये नी तेरे ब्राउन रंग ने, मौंजा ही मौंजा, तेरी मेरी नी कहान, यारी चंडीगढ़ वालिये नी तेरी, गल दिल दी , बिल्लो यार दी निशानी छल्ला मंगदी, लगदा नी गबरू दा जी, आपणां पंजाब होवे, यार न मिले, देसी बिट ते, होई जांदा मैनू की, गोल्डन झुमके और कुड़िये नी आदि गीतों से खूब समा बांधा।

उन्होंने रोहड़ू जाणा मेरी आमिये गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा गायिका मीनाक्षी तनवर और अनिल मान ने भी अपनी प्रस्तुत देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि जिप के उपाध्यक्ष अमीं चंद सोनी ने कहा कि मेले और उत्सवों से एकजुटता की भावना पैदा होती है। साथ ही लोगों को मनोरंजन भी होता है। आज अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव बुलंदियों को छू रहा है।

इसे और आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष करतार चौधरी, ख्याली राम, सुभाष ठाकुर, सुखराम, प्रकाश, जेके शर्मा, कृष्ण कन्हैया, रवि कश्यप और जॉनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें