फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत एक व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। काफी समय से बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ने अपने रिहायसी मकान के पीछे बने स्टोर में इस वारदात का अंजाम दिया। परिजन किसी कार्य को लेकर जैसे ही स्टोर में गए तो उन्होंने वहां पर व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बिलासपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलतार सिंह उम्र 38 साल पुत्र नरेंद्र सिंह गांव एवं डाकघर बड़गांव तहसील झंडूता काफी समय से बीमारी से ग्रस्त था। उसने अपनी आजीविका के लिए एक ट्राला भी डाला था।
उधर, घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें