- बाल पाठशाला घुमारवीं में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन
-सम्मेलन में 33 स्कूलों के 235 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का वीरवार को समापन हो गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 33 स्कूलों के 235 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में 17 स्कूलों के विद्यार्थी विज्ञान मॉडल लेकर पहुंचे थे। सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड, विज्ञान एक्टिविटी कॉर्नर, विज्ञान मॉडल और विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट गतिविधियां कराई गई।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के सीनियर सेकेंडरी शहरी वर्ग में शिवा इंटरनेशनल स्कूल की सुहानी और परणिका शर्मा, सीनियर ग्रामीण वर्ग में टैगोर पब्लिक स्कूल देलग की एंजेल शर्मा और हर्ष रनौत, जूनियर शहरी वर्ग में शिवा इंटरनेशनल स्कूल के आराध्य शर्मा और हर्षिता ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में एबीपीएस बग्गा स्कूल के हिमांशु अग्रवाल और रुद्र पटेल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के एक्टिविटी कॉर्नर में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के शुभम शर्मा, सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं की कनिका ठाकुर और जूनियर वर्ग में डीएवी घुमारवीं की वेदांशी ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की परीशा चौहान, सीनियर वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के आदित्य, जूनियर वर्ग में डीएवी बिलासपुर के कार्तिकेय ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में साइंस स्किट प्ले में डीएवी स्कूल घुमारवीं ने पहला और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट के सीनियर वर्ग में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के मनन, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की भूमिका शर्मा, डीएवी स्कूल घुमारवीं की वेदांशी कल्पास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं के वैभव शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की अनुपमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के दीक्षित शर्मा का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। विज्ञान मॉडल स्पर्धा में ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की चारू प्रिया ने पहला, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के अनीश शर्मा ने दूसरा और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के वैदिक भगत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग जोगिंदर सिंह राव और उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग बीडी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे सम्मेलन बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि दूसरे संकाय के छात्रों को भी ऐसे कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में जल्द ही 10 लाख रुपये से स्पेस लैब स्थापित की जाएगी। इस मौके पर जिला विज्ञान कोऑर्डिनेटर कश्मीर सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अभिभावक और अन्य उपस्थित रहे।