फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरेड़ गांव में फंदे पर झूला 26 वर्षीय युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के बल्ह बुल्वाणा पंचायत के तरेड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चांदपुर में स्थित तरेड़ गांव के एक 26 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजन जब कमरे में गए तो वह फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। मामले की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक ने मरने से पहले अपना मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया था।
एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान सुमित पुत्र हंसराज गांव तरेड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। कहा कि युवक ने फंदा क्यों लगाया इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें