झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जमली डाकघर थुराण के सुशील कुमार (40) ने सुबह अपने घर में कमरे के अंदर छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार सुबह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर अंदर से कुंडी लगा दी। बेटे ने माता को बुलाया और दरवाजे को तोड़ा। जब अंदर देखा तो सुशील कुमार छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि सुशील कुमार ज्योतिष का कार्य करता था लेकिन वह मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस ने मौके पर परिवार और पंचायत प्रतिनिधियों के बयान लिए। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सजंय शर्मा ने बताया कि धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई कर रही है।