फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में विद्युत सब स्टेशन के लिए 23 किमी लंबी बिछेगी टाँवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के कोठीपुरा में 1200 बीघा से ज्यादा जमीन पर निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 15 मेगावाट का बिजली सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्वेक्षण के तहत 132केवी बिजली लाईन कांगू से कोठीपुरा तक 72 टावर लोकेशन चिहिंत की गई है और अभी तक 39 टावर लोकेशन के लिए राजस्व दस्तावेज भी जुटा लिए हैं। लगभग 74 करोड़ लागत के इस प्रोजेक्ट की पहली किश्त 16 करोड़ बिजली बोर्ड के (इलेक्ट्रिकल सिस्टम) विंग के पास जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोठीपुरा स्थित एम्स परिसर में बिजली प्रोजेक्ट लगाने के लिए 30 बीघा जमीन का चयन किया गया है जिसके स्थानांतरण के लिए प्रक्रिया जारी है। यहां पंद्रह मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। बिजली बोर्ड का इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग योजना को सिरे चढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। कांगू से डबल सर्किट लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और पूरा प्रारूप डिजाइन ऑफिस से मंजूर भी हो चुका है। इसके तहत कांगू से लेकर बिलासपुर तक 23 किमी में 72 टावर स्थापित किए जाएंगे। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो जमीन अधिग्रहण का कार्य चलेगा।
बिजली बोर्ड (इलेक्ट्रिकल सिस्टम) विंग के बिलासपुर में कार्यरत अधिशासी अभियंता ईं. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एम्स में बिजली का सब स्टेशन स्थापित करने के लिए नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के पास तीन हैक्टेयर जमीन चयनित की गई है जहां पंद्रह मेगावाट क्षमता का सब स्टेशन तैयार किया जाएगा जिससे एम्स का पूरा एरिया रोशन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की पहली किश्त के रूप में सरकार ने सोलह करोड़ रूपए जमा हुए हैं। प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि कांगू से एम्स एरिया कोठीपुरा के लिए बिजली की डबल सर्किट लाईन बिछाई जाएगी जिसके लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और टावर लोकेशन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन पर उपयुक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी । जिसमें एसडीओ स्तर के अधिकारी और फील्ड टीम कार्यरत होगी। तय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस कार्य के लिए टेंडर किए जाएंगे।
एम्स में बिजली सब स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया जारी है। 132केवी लाइन कांगू से कोठीपुरा तक चिहिंत की गई कुल 72 में से 39 टावर लोकेशन के राजस्व दस्तावेज भी जुटा लिए गए हैं, जबकि शेष के लिए काम चल रहा है।
ईं. वीरेंद्र कुमार, एक्सईएन, बिजली बोर्ड (इलेक्ट्रिकल सिस्टम) विंग बिलासपुर
कांगू-कुनिहार डबल सर्किट बिजली लाईन से कनेक्ट होगा एम्स का सब-स्टेशन
एम्स एरिया में बनने वाले 132केवी बिजली सब स्टेशन को कांगू-दाड़ला-कुनिहार डबल सर्किट बिजली लाईन से कनेक्ट करने की योजना है। इसके लिए सर्वे करवाकर कोठीपुरा क्षेत्र तक टावरों की स्थापना को लेकर पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें