फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दसवीं के सर्टिफिकेट नहीं मिलने से अटके विद्यार्थियों के काम

Thu, 15 Oct 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

दसवीं के प्रमाणपत्रों का इंतजार, 80 फीसदी बोर्ड को पहुंचे
कंपार्टमेंट की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
इसी सप्ताह शेष प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार है। मार्च 2026 में परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों को अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिले हैं। इनमें वे विद्यार्थी भी शामिल हैं, जिन्हें वर्ष 2025 में दसवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद दोबारा परीक्षा देनी पड़ी थी।
इन विद्यार्थियों ने मार्च 2026 में परीक्षा दी थी और अब अगली कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ विद्यार्थी 12वीं कक्षा तक पहुंच गए हैं, लेकिन उनके पास दसवीं का प्रमाणपत्र नहीं है। प्रमाणपत्र नहीं मिलने से उन्हें विभिन्न शैक्षणिक और दस्तावेजी प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दसवीं का प्रमाणपत्र विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी जरूरत आगे की पढ़ाई और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के दौरान पड़ सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में दसवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र बोर्ड कार्यालय पहुंच गए हैं और इन्हें भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि करीब 80 प्रतिशत प्रमाणपत्र बोर्ड को प्राप्त हो चुके हैं। शेष प्रमाणपत्र भी इसी सप्ताह के अंत तक मिलने की उम्मीद है। प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद इन्हें संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां से विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्र हासिल कर सकेंगे।
बोर्ड सचिव ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र की तत्काल जरूरत है, वे बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर बताना होगा। यदि किसी विद्यार्थी का प्रमाणपत्र बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित वेंडर से संपर्क कर उसे तुरंत मंगवाने की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रमाणपत्र एक दिन के भीतर उपलब्ध करवाया जा सकता है, ताकि जरूरी काम के लिए विद्यार्थियों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र लेने के लिए अलग-अलग बोर्ड कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से प्रमाणपत्र संबंधित स्कूलों में भेजे जाएंगे, जहां से विद्यार्थी इन्हें प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, जिन विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र की तत्काल आवश्यकता है, वे सीधे बोर्ड कार्यालय पहुंचकर भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। यदि प्रमाणपत्र वहां उपलब्ध नहीं है, तो रोल नंबर के आधार पर उसे मंगवाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें