फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खो-खो में सातवीं और बैडमिंटन में दसवीं कक्षा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्पोर्ट्स डे
विज्ञापन


बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। ग्लोरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि स्कूल निदेशक ब्रिगेडियर जेएस वर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल) रहे। उन्होंने रिबन काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ड्रिल शो से हुई। कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी वर्ग में बनी रेस, केजी जूनियर में थ्रेडिंग द बीड्स रेस, सीनियर केजी में बैलेंसिंग द ग्लास, कक्षा पहली में रिले रेस, कक्षा दूसरी में लेमन एंड स्पून, कक्षा तीसरी में बैलेंसिंग द बुक, कक्षा चौथी में बकल द शू, कक्षा पांचवीं में सैक रेस करवाई गई। कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा आठवीं की छात्राएं विजेता रहीं, जबकि सातवीं की छात्राएं उपविजेता रहीं। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के छात्र विजेता और कक्षा आठवीं के छात्र उपविजेता रहे। कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों और छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा दसवीं के छात्र विजेता रहे। वहीं, कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों की खो-खो प्रतियोगिता में भी कक्षा नौवीं के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ब्रिगेडियर जेएस वर्मा ने प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अशोक लता वर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें